रसड़ा। हिन्दुस्तान संवाद
भाजपा के एमएलसी व रसड़ा विस क्षेत्र के प्रभारी यशवंत सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर देश में विरोध करने वालों में कोई किसान नहीं है। वे सिर्फ किसानों की आड़ में भाजपा के विरोधी राजनीति करने वाले लोग हैं, जो केवल भ्रम फैलाने का काम रहे हैं। मंडल अध्यक्षों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कार्यकर्ताओं से आमजनों के बीच जाकर किसान आंदोलन की सच्चाई बताने की अपील की। कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार अपने वादे को पूरा कर तमाम योजनाएं संचालित कर सभी को लाभ पहुंचा रही है। कहा कि अपनी उपलब्धियों के बल पर 2022 के चुनाव में भाजपा की फिर सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनेंगे। एमएलसी ने कहा कि जहां पर पार्टी के विधायक नहीं जीते हैं, वहां पार्टी की सुनिश्चित कराने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
इससे पहले यशवंत सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, समर बहादुर सिंह, अशोक सिंह, विकास मल्ल, मंडल अध्यक्ष (पूर्वी) देवेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष (पश्चिमी) वेदप्रकाश सिंह रिंकू, मंडल अध्यक्ष (चिलकहर) रजनीश चौबे, मनोज राम, अजीत भारद्वाज, रामजी सिंह, सुनील दुबे, प्रवीण सिंह, दिनेश तिवारी, धनंजय पांडे, संजय जायसवाल आदि रहे।